रुड़की । बारात सजी हुई थी। बाराती नाच रहे थे। किसी ने पुलिस को शिकायत कर दी की बारात में कोरोना गाइडलाइंस में निर्धारित संख्या 50 से ज्यादा लोग शामिल हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और कोरोना गाइडलाइंस का खुला उल्लंघन देखकर दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामला गंगनहर कोतवाली क्षेत्र का है। चावमंडी के अजय की रविवार को बारात थी। कृष्णा नगर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के लोग और रिश्तेदार खुशी से नाच-गा रहे थे। इसी बीच किसी ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी कि यहाँ एक शादी सयारोह में सौ बाराती है।
उधर प्रशासन ने रविवार को ही कोविड संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शादी समारोह में रिश्तेदारों की संख्या सौ से घटाकर 50 की थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दूल्हा अपने करीब सौ बाराती के साथ वहां पर मौजूद था। पुलिस को देखते ही रंग में भंग हो गया। अजय और उसके परिवार के लोग पुलिस के आने की वजह पूछते रहे। पुलिस ने उन्हें कोविड नियम की अनदेखी की जानकारी दी।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal