Breaking News

दुखद :अस्पताल में लगी आग, पांच कोरोना मरीजों की हुई मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत हो गई। रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने बताया कि शहर के पचपेड़ी नाका क्षेत्र में स्थित राजधानी अस्पताल में आग लगने से पांच मरीजों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।

यादव ने बताया कि राजधानी अस्पताल में अचानक आग लगने की सूचना पर पुलिस दल और दमकल वाहनों को घटनास्थल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में एक मरीज की जलने से तथा चार अन्य मरीजों की दम घुटने से मौत हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजधानी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित 34 मरीज भर्ती थे। जिस वार्ड में आग लगी उस वार्ड में नौ मरीजों को रखा गया था। आग लगने के बाद अन्य मरीजों को वहां से निकाला गया, लेकिन पांच मरीजों को नहीं बचाया जा सका। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जताया है तथा मृत मरीजों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-