Breaking News

उत्तराखंड :दो मई से प्रदेश के सफाई कर्मियों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी, सफाई कर्मचारी अधिकार यात्रा काशीपुर में

काशीपुर ।  अपनी मांगों को लेकर राज्य के सफाई कर्मी 15 मार्च से आंदोलन पर हैं। इस आंदोलन के क्रम में यहाँ सफाई कर्मचारी अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा के काशीपुर पहुंचने पर यहाँ देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ ने स्वागत किया।  सफाई कर्मचारी अधिकार यात्रा 15 अप्रैल को रात 8 बजे  टांडा तिराहा होते हुए काशीपुर पहुंची। जहाँ देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा काशीपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने करीब 100 मोटरसाइकिल से उन्हें टाण्डा तिराहा से वाल्मीकि बस्ती तक ढोल नगाड़ों व नारो के साथ लेकर आये। तथा वाल्मीकि बस्ती में वाल्मीकि समाज ने फूलमालाओं व पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया यात्रा का नेतृत्व कर रहे संघ संस्थापक  बांकेलाल बिहारी, प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह व वृष प्रदेश उपाध्यक्ष  अजय बन्नू का जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष  राहत मसीह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि समाज के युवाओं का भविष्य ठेकेदारी प्रथा के कारण खराब हो रहा है, इस अधिकार यात्रा के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर नियमित भर्ती शुरू करने सहित 11 सूत्रीय मांगों पर आन्दोलरत है। आंदोलन के तीसरे चरण में  सफाई कर्मचारी अधिकार यात्रा के माध्यम से 1 मई मज़दूर दिवस को मुख्यमंत्री आवास देहरादून का घेराव करने हेतु व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रचार किया जा रहा है।  यदि प्रदेश सरकार ने मांगे नही मानी तो 2 मई से पूरे प्रदेश का सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चला जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेन्द्र देवान्तक, शाखा अध्यक्ष सुमित सौदा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष मदन लाल महामंत्री वीरेंद्र मुल्तानी, उप सचिव सुरेश कोषाध्यक्ष सुभाष पहलवान, अंशु सौदा, राजेश, रजत शिवा, अनूप, साहिल गुड्डू, राजेश सौदा, हुकुम सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-