Breaking News

काशीपुर :प्रयास मानव विकास सोसायटी ने भी मनायी अंबेडकर जयंती लेकिन…

काशीपुर । प्रयास मानव विकास सोसायटी ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण तो किया ही लेकिन भाषणबाजी से ज्यादा उनके सपनों को साकार करने पर जोर देते हुए दर्जनों निराश्रित बच्चों को स्टेशनरी वितरित करते हुए मनाया।

यहाँ आर्यनगर में प्रयास मानव विकास सोसायटी के इस कार्यक्रम में पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को भारत का नीति निर्माता बताते हुए कहा कि उनका वास्तविक सम्मान यही होगा कि हम शिक्षा का अधिक से अधिक प्रसार करें। शिक्षा से वंचित एक भी बच्चा अगर रह जाये तो बाबा साहब के सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता है।

कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने भी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपने श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश के संविधान के निर्माता के साथ-साथ वह निराश्रित लोगों के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। हमें उनके आदर्शों का भारत बनाना है।

संस्था की अध्यक्ष वंदना चौधरी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि वह समाज में समानता के अधिकार के पक्षधर रहे। उन्होंने कहा कि प्रयास मानव विकास सोसायटी सभी बच्चों को शिक्षित करने के अपने संकल्प पर प्रतिबध्द है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य लोगों में मोनी चौधरी, श्वेता सिंह एडवोकेट, प्रीति सिंह एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट उज्जवल सीमा खान राम शर्मा अंजलि तिवारी, मुस्कान ठाकुर तथा ईशिका ठाकुर आदि शामिल रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-