Breaking News

उत्तराखंड :क्या अधिकारी जनता से रिश्वत लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हैं? बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने पूछा सवाल , देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे की एक फेसबुक लाइव से उत्तराखंड में सरकारी रिश्वतखोरी का खुलासा होने से भूचाल आ गया है। हेमंत पांडे ने अपने फेसबुक लाइव में सीधे जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जनता को हर काम के लिये रिश्वत देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि पटवारी व्यवस्था से लेकर बिजली पानी किसी भी तरह का कनेक्शन लेना हो तो रिश्वत देनी पड़ती है।

हेमंत पांडे ने फेसबुक लाइव में यहाँ तक कहा है कि वह नहीं जानते कि अधिकारी रिश्वत लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाते हैं या नहीं लेकिन आम जनता से रिश्वत की यह परंपरा बंद करा दीजिए कृपया। हेमंत पांडे वीडियो में कहते कि यदि डीएम रुद्रप्रयाग केदार घाटी में रिश्वतखोरी को बंद करा देंगे तो पूरे देश में इसका अच्छा संदेश जायेगा। और उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश के लोग रिश्वतखोरी से बच जायेंगे। 

बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे इन दिनों अपने घर पर हैं और एक होम स्टे बना रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-