Breaking News

उत्तराखंड :72 घंटे का इंतजार करें,पता चल जायेगा किस राजनीतिक दल में जाऊंगा? कर्नल अजय कोठियाल बोले

देहरादून । बहत्तर घंटे बाद पता चलेगा कि कर्नल अजय कोठियाल किस राजनीतिक दल से जुड़ेंगे। ये बात खुद कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तराखंड के एक डिजिटल न्यूज़ चैनल के संवाददाता के साथ हुई भेंट में कही। उनका यह साक्षात्कार आज डिजिटल चैनल ने सोशल मीडिया पर जारी किया।

पर्वतजन डिजिटल चैनल के संवाददाता ने साक्षात्कार के दौरान कर्नल अजय कोठियाल से आगामी 11 अप्रैल को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बारे में सवाल पूछा तो जबाब में कर्नल कोठियाल ने 11 अप्रैल यानी 72 घंटे की प्रतीक्षा करने को कहा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जिस दल में जाऊंगा उत्तराखंड का हित सर्वोपरि होगा। 

बता दें कि पिछले कुछ समय से कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी से जुड़ने की चर्चायें है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-