@शब्द दूत ब्यूरो
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आये हैं। वह मोदी जी के सपनों को साकार कर भारत को विश्व गुरु बनाने के अभियान में जुटे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने वीडियो में कहा कि वह आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कभी नहीं मिले। 


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal