काशीपुर निवासी सतीश चंद्र तिवारी के पुत्र दीपांशु तिवारी ने हाईस्कूल परीक्षा में 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और माता पिता का नाम रोशन किया है। दीपांशु नगर के कविता माडर्न पब्लिक स्कूल का छात्र है। उसने सभी विषयों में ए वन ग्रेड हासिल किया है। दीपांशु के गणित में 99 इंग्लिश में 93 साइंस में 91 और सोशल साइंस में 74 तथा पेंटिंग में 70 अंक हैं। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों ने बधाई दी है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
Check Also
पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal