Breaking News

ब्रेकिंग :कुंभ में संतों ने अपर मेलाधिकारी को पीटा, एक सिपाही भी घायल, मची अफरा-तफरी

@शब्द दूत ब्यूरो

हरिद्वार ।   कुंभ के पहले ही दिन बैरागी कैंप में संतों के साथ बैठक करने गये अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह को आज देर रात अवस्थापना कामों में देरी से भड़के संतो ने बुरी तरह मारपीट कर दी। इस मारपीट में एक सिपाही भी घायल हो गया है। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहाँ अफरा-तफरी मच गयी और और मौके पर आईजी कुंभ संजय गुंज्याल , एसएसपी कुंभ जन्मेजय खंडूड़ी एसएसपी हरिद्वार सैंथिल अबुदई और सीओ फोर्स के साथ घटनास्थल पंच निर्मोही अणि अखाड़ा पहुंचे।

घटना आज रात आठ बजे उस समय हुुई जब अपर मेेलाधिकारी हरबीर सिंह अखिल भारतीय निर्मोही अणी अखाड़ा में संतों के साथ बैठक के लिए  कैंप पहुंचे। उस समय वहां  अखाड़ा के कई संत मौजूद थे। इस दौरान कैंप में बिजली नहीं थी। जिस पर बैरागियों ने उनके साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह की घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुुरू कर दी जिससे वह घायल हो गये। सूूचना  पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आईजी ने छावनी पहुंचकर संतों से बातचीत की और हरबीर सिंह को वहां से बाहर निकाला। उनकी आंख और शरीर में कई जगहों पर चोट लगी हैं। मारपीट करने वाले संतों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-