@शब्द दूत ब्यूरो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान से पहले एक टीएमसी कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी। प्रदेश में आज 30 सीटों पर सुबह से मतदान किया जा रहा है।
मतदान से पहले पश्चिमी मिदनापुर में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि उसे तेज धारदार हथियार से काट दिया गया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
West Bengal: Unidentified miscreants killed a TMC worker with a sharp weapon last night, at Dadpur village in West Midnapore district. SP West Midnapore says, "Eight people arrested in connection with the murder." pic.twitter.com/4pbQRCTa6s
— ANI (@ANI) April 1, 2021
पश्चिमी मिदनापुर जिले के दादपुर गांव में 31 मार्च रात तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
