Breaking News

उत्‍तराखंड में केवल छोटे वाहनों के बनेंगे आनलाइन ग्रीन कार्ड

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में मई से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य 15 अप्रैल से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, केवल छोटे वाहन, यानी 10 सीटर वाहनों को ही फिटनेस जांच कराने के लिए कार्यालय में आने से छूट मिलेगी और उनके ग्रीन कार्ड आनलाइन बनेंगे। 10 सीटर से बड़े वाहनों की फिटनेस कार्यालय में ही जांची जाएगी। इन्हें इसके बाद आनलाइन अथवा हाथों-हाथ ग्रीन कार्ड जारी किए जाएंगे।

प्रदेश में हर साल चारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनाए जाते हैं। ग्रीन कार्ड में यह जानकारी दर्ज होती है कि वाहन के दस्तावेज पूर्ण हैं, वाहन की फिटनेस की जांच की गई है और यह पर्वतीय मार्ग पर चलने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। ये ग्रीन कार्ड विभिन्न आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में बनाए जाते हैं। इनका मकसद मकसद वाहन दुर्घटना के साथ ही अवैध संचालन पर रोक लगाना है।

अभी तक व्यवस्था यह थी कि ग्रीन कार्ड बनाने के लिए वाहनों को कार्यालय में लाना जरूरी होती था। जहां वाहनों के दस्तावेज और फिटनेस की जांच की जाती थी। इसके बाद इन्हें ग्रीन कार्ड जारी किए जाते थे। इस कारण ग्रीन कार्ड जारी करते समय परिवहन कार्यालयों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती थीं। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने वर्ष 2019 में आनलाइन ग्रीन कार्ड बनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-