Breaking News

अजब-ग़ज़ब :लिफ्ट देने के बदले कहा थैंक्यू, जाने के बाद पता चला मार गया गोली

@शब्द दूत ब्यूरो

राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में लोनी भोपुरा रोड पर दिल्ली 99 सोसायटी के पास सोमवार रात को करीब 11 बजे एक बेहद ही अजीब घटना हुई जिसमें एक युवक को गोली लग गई। यह घटना इसलिए अजीब है क्योंकि न इस घटना में कोई विवाद हुआ न झगड़ा और जिसे गोली लगी उसे भी काफी देर बाद पता चला कि उसे गोली लगी है।

जानकारी के अनुसार बीती रात डासना निवासी साजिद से एक अनजान शख्स ने लिफ्ट मांगी। करीब 500 मीटर आगे जाने पर वह शख्स उतर गया। उतरने के बाद उसने साजिद को थैंक यू भी बोला और चला गया। फिर साजिद जब कुछ दूर आगे अपनी स्कूटी से कुछ दूर आगे गया तो उसे दर्द का एहसास हुआ।

तब जाकर साजिद को पता चला कि उसे गोली लगी है। इसके बाद साजिद ने पास ही मौजूद पुलिस को जानकारी दी और फिर पुलिस उसे कविनगर के सर्वोदय अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि लोनी से आ रहे डासना निवासी साजिद ने सोमवार रात एक युवक को लिफ्ट दी थी। 500 मीटर आगे जाने पर जब वह शख्स उतरा तो उसने साजिद को गोली मार दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साजिद को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-