काशीपुर । बीते रोज यहाँ रामलीला मैदान में भारत विकास परिषद द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा व्यापारिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी अपने अपने स्टाल लगाये थे। जहाँ राजनीतिक हदों को पूरी तरह तोड़ दिया गया। होली की एक दूसरे को बधाईयाँ दी गई।
भाजपा कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के अलग अलग स्टाल लगे थे। लेकिन होली जो आपसी प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है उसकी पूरी झलक दिखाई दी। हालांकि एक दूसरे के स्टाल पर जा रहे राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच चुहलबाजी का दौर भी चला।
कांग्रेस के स्टाल पर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, प्रदेश सचिव अरूण चौहान, पीसीसी सदस्य अलका पाल, इंदुमान मुक्ता सिंह, मीनू गुप्ता, सुभाष पाल, जितेंद्र सरस्वती, आशीष अरोरा बॉबी, राशिद फारूकी, उमेश जोशी एडवोकेट, गीता चौहान भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगाये शिविर में नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, गुरविन्दर सिह चन्डोक, खिलेंद्र चौधरी आशीष गुप्ता, अभिषेक गोयल, इंतजार हुसैन आदि शामिल थे।
आम आदमी पार्टी के कैम्प में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, प्रदेश प्रवक्ता मयंक शर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, मनोज कौशिक,ममता शर्मा, रजनी पाल,अमित सक्सेना डॉ रवि शर्मा आकाश मोहन दीक्षित, चंदन सिंह रौतेला, संतोष लाल शाह, बालम सिंह, भोतेश कुमारी, समीर चतुर्वेदी, अमिताभ सक्सैना, गौरव पाल, लकी माहेश्वरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इनके अलावा पंजाबी महासभा,कुमांऊ वैश्य महासभा, अग्रवाल सभा, वन्डर सीमेंट की ओर से भी होली पर शुभकामनाएं दी गई।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal