Breaking News

काशीपुर :आम आदमी पार्टी कार्यालय में होली पर जमकर लगाये ठुमके, रंग और फूलों के साथ मनाया रंगों का त्यौहार, देखिए होली की मस्ती का वीडियो

काशीपुर।  आम आदमी पार्टी कार्यालय आज होली के रंग में पूरी तरह से रंगा नजर आया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने जब ठुमके लगाने शुरू किये तो वहाँ मौजूद हर शख्स के भीतर का नर्तक जाग उठा और फिर होली जो भारतीय संस्कृति का मस्ती और उल्लास के पर्व के रूप में मनाया जाता है पूरी तरह मस्त माहौल में तब्दील हो गया।

पर्वतीय व मैदानी होली के साथ-साथ मथुरा व बरसाने की होली के भी दर्शन हुए और होली के गीतों व भजनों पर समारोह में शामिल सैकड़ों आप कार्यकर्ता झूम उठे ।सभी ने एक दूसरे को चंदन का टीका लगाकर फूलों की होली भी खेली। कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरा ध्यान रखा गया।

यहां राधा व कृष्ण की होली की अठखेलियाँ और उस पर कलाकारों द्वारा सुंदर अभिनय के साथ भक्ति की रसधार बह उठी।  विभिन्न होली गीतों व सुंदर भजनों की ताल पर आप कार्यकर्ता डीजे पर झूमते नजर आए ।सभी ने आदर्श होली का आनंद लिया और एक दूसरे को होली की बधाई दी । जातिगत भावनाओं से ऊपर उठकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अनेकता में एकता की मिसाल कायम की।

इस अवसर पर आप नेता दीपक बाली ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है ।उन्होंने नगर व क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि आइए दिल्ली की तरह चमकता हुआ विकसित एवं सुंदर उत्तराखंड बनाने के लिए सत्ता परिवर्तन के इस संघर्ष में साथ मिलकर चलें।

इस कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला प्रदेश प्रवक्ता व संगठन मंत्री मयंक शर्मा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा पूर्व तहसीलदार मनोरथ लखचौरा अमित रस्तोगी एडवोकेट अमित सक्सेना आमिर हुसैन मनोज कौशिक संजीव शर्मा रजनी पाल अजय शर्मा लकी माहेश्वरी चंदन सिंह रौतेला संतोष लाल शाह बालम सिंह भूदेश कुमारी कालू भाई समीर चतुर्वेदी हरपाल सिंह पिंकू जसपुर के संगठन मंत्री अभिताभ सक्सेना वैभव माथुर गौरव पाल आकाश मोहन दीक्षित डॉ विजय शर्मा साहब सिंह राजवीर सिंह नूर मोहम्मद आमिर रवि शंकर हंस देव सिंह दिलीप वर्मा हरीश कुमार श्रीमती सोनिया दीपक प्रजापति परवेज खान सहित सैकड़ों आप कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-