अभी अभी श्रीनगर के पास बद्रीनाथ हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार लोग गम्भीर घायल हो गए। जानकारी मिल रही है कि ऋषिकेश की ओर जा रही एक कार को निजी यात्री बस ने टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बस की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही यात्री टैक्सी से बाहर गिर गए। जिसमें चार यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। रहागीरों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी है। लोग यात्रियों के राहत एवं बचाव में जुटे हैं।
Check Also
काशीपुर की बेटी शिखा बिस्ला की एकल कला प्रदर्शनी ‘ज़िक्र’ ने अंतर्राष्ट्रीय कला मंच पर रच दिया इतिहास
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 फरवरी 2026) नई दिल्ली |काशीपुर की बेटी …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal