Breaking News

काशीपुर मेयर रखा दो साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा, देखिए वीडियो

काशीपुर। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीन प्राधिकरण के सहयोग से नगर निगम द्वारा 15 सौ आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं। जबकि इस हेतु 2250 आवेदन प्राप्त हुए थे। नगर निगम सभागार में अपने अब तक के कार्यकाल के विकास कार्यों की जानकारी देते हुए मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने यह बताया। 

मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने कहा कि प्रशंसा से ज्यादा आलोचना हमारी कमियों को उजागर करने के साथ हमें आगे सुधार लाने के लिए प्रेरित करती है। 

मेयर ऊषा चौधरी ने कहा कि वर्ष 2019-20 में निगम ने राज्यवित्त से 40 वार्डों में 294 छोटी-बड़ी सड़कों का निर्माण किया। जबकि 14 वें वित्त से 224 सड़कों का निर्माण किया गया। शहर की सड़कों के निर्माण में तेजी से काम चल रहा है। शीघ्र ही अन्य सड़कों का निर्माण शुरु किया जाएगा। कई स्थानों पर पुलिया का चौड़ीकरण किया गया है। साथ ही अमृत योजना में पांच हाइटेक पार्कों का काम पूरा हो चुका है। चार हाईटेक शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्तों से निजात के लिए 63 लाख की लागत से एबीसी कैंपस तैयार किया जा रहा है।

कुत्तों को पकड़कर इस एबीसी कैंपस में उनका बधियाकरण किया जाएगा। इसके अलावा 33 लाख की लागत से पशुशरणालय का काम भी शीघ्र शुरु होगा। मेयर चौधरी ने बताया कि निगम द्वारा आगामी 6 माह के भीतर जनपयोगी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रस्तावों को अंतिम रुप दिया गया है। जिनका शीघ्र निविदा के माध्यम से क्रय किया जाना है। इसमें दो जेसीबी मशीन, 20 सेमी हाईमास्ट लाईट, 10-10 हाइड्रोलिक ऑटो व ट्रॉली समेत अन्य सामान है। इसके अलावा मुख्य चौराहे पर 60 मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा। जिसके लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं।  स्वच्छता मिशन के तहत प्राप्त 77 लाख की राशि से शासन के निर्धारित मानकों के अनुरुप लगभग 600 व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा रही है।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3

  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-