काशीपुर । पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत जब कभी काशीपुर आते हैं तो महानगर अध्यक्ष मौजूद नहीं रहते।
आज काशीपुर आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से एक स्थानीय दैनिक के पत्रकार ने जब हरीश रावत के सामने यह सवाल दागा तो पूर्व सीएम ने मुस्कराते हुये चुटकी ली और बोले आपने धतूरे का पौधा देखा है उसमें कांटे भी होते हैं। धतूरा मेरे हवाले और कांटे कहीं और फेंक दो।
पूर्व मुख्यमंत्री की इस चुटकी पर वहां ठहाके गूंज उठे।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal