Breaking News

उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज, जेपी नड्डा से मीटिंग कर देहरादून लौटे मुख्यमंत्री रावत

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के बाद देहरादून लौट आए हैं लेकिन राज्य में राजनीतिक गतिरोध पर संशय बरकार है। माना जा रहा है कि रावत देहरादून में अपने करीबी विधायको से मुलाकात करने वाले हैं। पार्टी के अंदर अंसतोष दूर करने के लिए रावत अपने मंत्रिमंडल का भी विस्तार कर सकते हैं।

बीजेपी सूत्रों ने बताया कि जल्द ही राज्य में त्रिवेंद्र सिंह सरकार कैबिनेट का विस्तार होगा। माना जा रहा है कि इस विस्तार में असंतुष्टों को जगह दी जा सकती है। हालांकि, त्रिवेन्द्र सिंह रावत समर्थक विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी कहा था कि पार्टी और सरकार दोनों सजग हैं और सब ठीक है, कोई भी बैठक विधान मंडल की नहीं बुलाई गई है। इस बीच, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बयान आया है कि अगले साल होने वाला विधान सभा चुनाव त्रिवेन्द्र रावत के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा।

बता दें कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ पार्टी के कई विधायकों ने अपनी नाराजगी जताते हुए पार्टी नेतृत्व को आगाह किया था कि 2022 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद पार्टी नेतृत्व ने  भाजपा उपाध्यक्ष रमन सिंह और पार्टी महासचिव दुष्यंत सिंह गौतम को पर्यवेक्षक बनाकर देहरादून भेजा था। इसके बाद दिल्ली में पार्टी हाईकमान की बैठक भी हुई थी।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-