काशीपुर । यहां सुभाष नगर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में आयोजक आम आदमी पार्टी के नेताओं को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी जैसा वहां हुआ।
दरअसल महिला सम्मान और गरिमा को लेकर आप नेता दीपक बाली अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। वहाँ मौजूद महिलायें उनकी बातों को सुन रहे थे कि इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद 70 महिलाओं ने वहां तत्काल आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। एकाएक महिलाओं को पार्टी की सदस्यता लेने के लिए उत्सुकता देख आप के नेता भी भौचक्के रह गये। दरअसल यह कार्यक्रम सदस्यता के लिहाज से नहीं था। इस प्रकरण से पार्टी के स्थानीय नेता खासे उत्साहित नजर आए।
आवास विकास के सुभाष नगर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी की विधानसभा महिला संयोजक श्रीमती ममता शर्मा अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली के मुख्य अतिथि थे।
आप नेता दीपक बाली ने पार्टी के दिल्ली विकास माँडल तथा महिलाओं के सम्मान और उनके उज्जवल भविष्य को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। दीपक बाली के संबोधन के दौरान कार्यक्रम में आई 70 की 70 महिलाएं इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने वहीं पर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
समारोह अध्यक्ष श्रीमती ममता शर्मा ने कहा कि अब नारी अबला नहीं सबला है । नारी पर अत्याचार शिक्षित व आधुनिक समाज पर कलंक है । जो देश नारी का सम्मान नहीं करता उस राष्ट्र व समाज का पतन अवश्य है ।
कार्यक्रम में 70 महिलाओं ने भाग लिया और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर उत्तराखंड में भी केजरीवाल कार्यक्रम को स्वीकारा । मुख्य रूप से हितेश्वरी शर्मा ,पार्वती राणा ,शांति जोशी ,जानकी घुघतियाल, गीता पांडे ,शारदा ,लता ,देवकी रेखाडी ,शांति बिष्ट रीना ,प्यारी ,संतोष प्रिया राय आदि महिलाओं ने भाग लिया।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal