देहरादून । उत्तराखंड में चल रही राजनीतिक उठा पटक के बीच आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बीती रात अचानक पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया देहरादून पहुंचे ।
दिल्ली के संगम बिहार के विधायक दिनेश मोहनिया ने यह दावा कर भाजपाई खेमे में हलचल मचा दी कि भाजपा के कई असंतुष्ट विधायक उनसे मिले हैं। हालांकि उन्होंने विधायकों के नाम का खुलासा नहीं किया।
दिनेश मोहनिया ने कहा कि मंत्री व विधायकों में असंतोष का मूल कारण उनके जनहित के कामों का न होना है। मोहनिया ने कहा कि उनकी पार्टी का सरकार गिराना लक्ष्य नहीं है लेकिन यह सरकार जनविरोधी है। जीरो टॉलरेंस के बजाय जीरो वर्क की इस सरकार को कुर्सी से उतारना ही होगा। सी सरकार को कुर्सी पर नहीं होना चाहिए। मोहनिया ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता आम आदमी पार्टी की सरकार देखना चाहते हैं।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal