Breaking News

मेयर ने कूड़ा निस्तारण के लिए आये वाहनों को हरी झंडी दिखा किया शुभारंभ

@इमरान देशभक्त

रुड़की। नगर निगम  के द्वारा कूूड़ा  उठाने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए पांच टाटा एस एवं एक रिफ्यूज्ड कंपैक्टर का शुभारंभ मेयर गौरव गोयल,नगर आयुक्त नूपुर वर्मा व झबरेड़ा विधायक की पत्नी वैजयंती माला द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए बेहतर सफाई व्यवस्था हेतु इन वाहनों को उपयोग में लाया जाएगा। इससे स्वच्छता कार्यक्रम को गति मिलेगी।

नगर निगम द्वारा वर्ष 2021 के लिए स्वच्छता कार्यक्रम हेतु कमर कस ली है। मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा आज गंग नहर किनारे स्थित गंगोत्री पार्क में हुए कार्यक्रम में स्वच्छता कार्यक्रम को लेकर निगम के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।उन्होंने कहा कि नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम पूरी तरह से मुस्तैद है तथा सफाई व्यवस्था को लेकर निगम द्वारा सीधे तौर पर ठोस कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने गंगोत्री पार्क का भी निरीक्षण किया।सफाई तथा पथ प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर को सुंदर एवं बेहतर बनाने के लिए पार्क निर्माण का कार्य कराया गया है। पूर्व में यह स्थान झाड़ियों से भरा एवं नशाखोरी का अड्डा था।नगर निगम के प्रयास द्वारा आज इसे भव्य रूप देकर गंगोत्री पार्क के रूप में विकसित किया गया है।उन्होंने कहा कि केदार हर्बल पार्क,गंगोत्री पार्क के अलावा दो पार्क बनाने की उनकी और भी योजना है।

इस अवसर पर नगर सहायक आयुक्त चंद्रकांत भट्ट,पार्षद मनोज कुमार,धीरज पाल,वीरेंद्र गुप्ता,प्रतिनिधि अजय प्रधान, पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार, सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार व अमित कुमार,विजय कुमार, अशोक जैकी,सुरेश कुमार,आलोक सैनी,सार्थक गोयल,ब्रांड अंबेसडर अंजुम गौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-