Breaking News

टाइम मैगज़ीन ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कवर पेज पर दी जगह

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दुनियाभर में मशहूर अमेरिकी न्यूज मैगज़ीन टाइम ने मार्च के अंतरराष्ट्रीय अंक के कवर पेज पर किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को जगह दी है। पत्रिका ने ‘ऑन द फ्रंटलाइन ऑफ इंडियाज फार्मर प्रोटेस्ट’ शीर्षक से कवर स्टोरी छापी है। इसमें दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रही महिलाओं के एक समूह को चित्रित किया गया है। पत्रिका में बताया गया है कि महिला किसानों ने कैसे केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

टाइम पत्रिका ने अंदर खबर की शीर्षक दी है “हमें डराया नहीं जा सकता और ना ही खरीदा जा सकता। भारत के किसानों के विरोध का नेतृत्व करने वाली महिलाएं।”  पत्रिका ने कवर पेज पर जिन किसान महिलाओं की तस्वीर छापी है उनमें उनके साथ छोटे बच्चों को भी दिखाया गया है, जो उनके साथ आंदोलन स्थल पर मौजूद थे। इसमें एक महिला अपने दुधमुंहे बच्चे को भी कंधे से लगाए दिख रही है। तस्वीर में एक बच्ची भी उन महिलाओं के साथ खड़ी होकर नारे लगाती दिख रही है।

टाइम मैगजीन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ”टाइम का नया इंटरनेशनल कवर- मैं डराई नहीं जा सकती और न ही खरीदी जा सकती।” मैगज़ीन ने कवर पेज पर तस्वीर में जिन महिलाओं को जगह दी है, उसमें 41 वर्षीय अमनदीप कौर, किरनजीत कौर, गुरमर कौर, जसवंत कौर, सुरजीत कौर, दिलबीर कौर, सरजीत कौर, बिन्दु अम्मां, उर्मिला देवी, साहुमति पाधा, हीराथ झाड़े, सुदेश गोयत शामिल हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-