Breaking News

काशीपुर मिशन 2022:कांग्रेस से मनोज जोशी एक बार फिर होंगे हाईकमान की पसंद:सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सर्वे में निकल कर आयी ये बात

@शब्द दूत ब्यूरो

काशीपुर । पूर्व में काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सशक्त प्रत्याशी रहे मनोज जोशी इस बार भी पूरी तरह से चुनाव लड़ने के मूड में है। मनोज जोशी एक कद्दावर कांग्रेस नेता माने जाते हैं। जोशी की हाईकमान पर तगड़ी पकड़ है। 

मनोज जोशी की उम्मीदवारी को एक समय कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में शुमार रहे नारायण दत्त तिवारी भी नहीं काट पाये थे। याद रहे कि स्व नारायण दत्त तिवारी के भतीजे मनीषी तिवारी का नाम एक बार काशीपुर से चुनाव लड़ने के लिए सामने आया था। तब मनोज जोशी की हाईकमान पर पकड़ के चलते आखिरकार मनीषी तिवारी को काशीपुर के बजाय गदरपुर से लड़ना पड़ा था।

2022 के चुनावों के लिए एक बार फिर काशीपुर विधानसभा से मनोज जोशी के नाम पर हाईकमान से  सर्वे किया गया। सूत्रों के अनुसार इस सर्वे में काशीपुर के अन्य दावेदारों के बजाय मनोज जोशी की उम्मीदवारी अधिकांश लोगों ने मुहर लगाई है।

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस में के सी सिंह बाबा के बाद सशक्त प्रत्याशी के रूप में मनोज जोशी को माना जा रहा है। मनोज जोशी की पृष्ठभूमि भी राजनीतिक विरासत की है। समझा जा रहा है कि मनोज जोशी के नाम पर पार्टी में स्थानीय स्तर पर विरोध की गुंजाइश कम ही होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-