Breaking News

अच्छी खबर :काशीपुर में इस बार लगेगा चैती मेला, जिलाधिकारी ने स्थानीय प्रशासन को तैयारियां करने को कहा

रूद्रपुर । उत्तर भारत के विख्यात मां बाल सुंदरी देवी चैती मेले को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने यहाँ कलेक्ट्रेट सभागार में काशीपुर  माह अप्रैल में चैती मेले की तैयारियों को लेकर एक बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने मेले में कोविड-19 के मद्देनजर मेले की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर करने के निर्देश दिए।

डीएम ने काशीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल को निर्देश दिये कि स्थानीय स्तर पर बैठक बुलाकर व्यवस्था करें।  ताकि मेला के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियां समय से की जा सकें। उन्होने कहा कि मेला स्थल पर पानी, शौचालय, विद्युत, सुरक्षा, साफ-सफाई आदि व्यवस्था के सम्बन्ध में जो भी प्रक्रिया की जानी है उन्हे ससमय प्लानिंग बनाकर पूर्ण कर लिया जाये।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-