Breaking News

केलाखेड़ा में प्रतिबंधित मांस समेत तीन हिरासत में

              राहुल सक्सैना

पुलिस ने उधमसिंह नगर के केलाखेड़ा में प्रतिबंधित पशु मांस बरामद किया है . जानकारी के अनुसार आज तड़के पुलिस ने एक सूचना के आधार पर छापा मारकर भारी मात्रा में पशु मांस बरामद कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है . वहीँ कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की सूचना है .केलाखेड़ा में लम्बे समय से ढाबों पर गोमांस बिकने की चर्चा है .सूत्रों की माने तो अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व गौमांस की तस्करी का केंद्र हैं राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढ़ाबे, और इस मामले में पुलिस की शिथिल कार्य प्रणाली के चलते तस्करों का कार्य निर्बाध ढंग से चल रहा है .
इस मामले में पुलिस ने अरबाज पुत्र कलुआ निवासी भव्वा नगला, मकसूद पुत्र मियाँ जान निवासी धीमर खेडा और यामीन पुत्र शफी अहमद निवासी केलाखेड़ा को हिरासत में लिया ही जिनसे पूछताछ की जा रही है .

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :चैती मेले में पहली बार चंपावत की बाल मिठाई और लोहाघाट की पारंपरिक कढ़ाही का संगम, स्थानीय उत्पादों को मिला खास मंच, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेला काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-