Breaking News

गीत और संगीत का अलौकिक मिलन और बह गई आंसुओं की धार, देखिए भावुक करने वाला वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई। भारतीय फिल्मों में अपने कालजयी गीतों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध गीतकार संतोषानंद कल जब सोनी टीवी के इंडियन आइडल में आये तो माहौल बड़ा भावुक हो गया। सेट पर मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गई। इस महान गीतकार के लिखे गये गीतों को याद कर आंखों से आंसू बहने लगे।

जिन्दगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है..। इस गीत के रचियता संतोषानंद के सामने मशहूर संगीतकार प्यारेलाल भी वही मौजूद थे। एक शब्दों का और एक सरगम का जादूगर। दोनों के ही आंखों से बह रही आसुओं की धार। सेट पर बैठे हर किसी के लिये यादगार दिन बन गये। 

खास बात यह कि इंडियन आइडल की जज गायिका नेहा कक्कड़ ने सेट पर ही गीतकार संतोषानंद को पांच लाख की भेंट देने की घोषणा की। पहले तो अपने स्वाभिमान के चलते संतोषानंद ने यह भेंट स्वीकार करने में आनाकानी जताई तो लेकिन जब नेहा ने कहा कि यह भेंट वह अपनी पोती की ओर से समझकर लें ले।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-