Breaking News

“मैं पिता से बोली आप मुझे थप्पड़ मारेंगे तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी “

@शब्द दूत ब्यूरो

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री कंगना राणावत इन दिनों अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में हैं। खासकर किसान आंदोलन पर वह काफी मुखर रही है। अब इधर कंगना राणावत ने अपने पिता को लेकर एक ट्वीट किया है जिसके बाद कंगना राणावत को काफी ट्रोल किया जा रहा है।

ट्वीट में अपने पिता के बारे में बात करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, ”मेरे पापा चाहते थे कि मैं दुनिया की बेस्ट डॉक्टर बनूं। उन्होंने सोचा कि हमें बेस्ट इंस्टिट्यूट में पढ़ाकर वो एक क्रांतिकारी पापा बन रहे हैं। जब मैंने स्कूल जाने से मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की, तब मैंने उनका हाथ पकड़ लिया था। मैंने उन्हें कहा- अगर आप मुझे थप्पड़ मारोगे तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी। 

उन्होंने आगे बताया, ”वो हमारे रिश्ते का अंत था। उन्होंने मुझे देखा, फिर मेरी मां को देखा और फिर कमरे से चले गए। मुझे पता था कि मैंने अपनी सीमा पार कर दी है और मैंने उन्हें कभी दोबारा नहीं पाया। लेकिन मैं पिंजरे में नहीं रह सकती थी और आजादी पाने के लिए मैं कुछ   भी कर सकती थी। ”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-