Breaking News

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्‍तराखंड के चमोली में अलर्ट किया

@नई दिल्ली शब्ददूत ब्यूरो

नई दिल्‍ली। एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते आने वाले दिनों में एक बार फि‍र से मौसम के बिगड़ने का अनुमान है। मौसम विभा‍ग ने कहा है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्‍तराखंड के उत्‍तरी इलाकों में 14 से 16 फरवरी के बीच हल्‍की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं मौसम का पूर्वानुमान जारी करने वाली निजी एजेंसी स्‍काईमेट वेदर ने बताया है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में उत्‍तराखंड में व्यापक बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि उत्‍तराखंड के उत्‍तरी इलाकों में 14 से 16 फरवरी के बीच हल्‍की बारिश या बर्फबारी संभव है। उत्‍तराखंड के चमोली जिले में 14 फरवरी से हल्‍की बारिश या बर्फबारी देखने को मिलेगी। चमोली उत्‍तराखंड का वही जिला है जहां हाल ही में ग्‍लेशियर फटने की घटना सामने आई थी। मौसम विभाग की मानें तो 16 फरवरी तक जिले में ऐसा ही मौसम रहेगा।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया है कि उत्‍तराखंड के तपोवन और जोशीमठ के इलाके में 13 फरवरी से मौसम में बदलाव दिखाई देने लगेगा। आसमान में बादल नजर आने लगेंगे। 14 फरवरी से तपोवन और जोशीमठ के इलाके में हल्‍की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

मौसम विभाग की मानें तो 16 फरवरी तक तपोवन और जोशीमठ के इलाकों में बारिश और बर्फबारी की स्थितियां बनी रहेंगे। बता दें कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आपदा की जद में आई तपोवन टनल में फंसे 34 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-