Breaking News

ब्रेकिंग :तपोवन में एनटीपीसी के खिलाफ फूटा गुस्सा, नारेबाजी और हंगामा, कुछ लोग हिरासत में, देखिए वीडियो

@शशांक राणा

जोशीमठ ।  यहाँ तपोवन में एनटीपीसी साइट पर गांव के लोगों ने नारेबाजी कर हंगामा किया। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि राहत और बचाव कार्य सही ढंग से नहीं किया जा रहा है।  ग्रामीणों का कहना है कि सरकार आपदा प्रभावितों की कोई सुध नहीं ले रही है।  मौके पर जिस तरह काम चल रहा है उससे नहीं लगता कि उनका पता लगेगा। उन्होंने कहा कि  एनटीपीसी की यह परियोजना हमारे लिए अभिशाप साबित हुर्ह है। उन्होंने कहा, “पहले हमारे खेत गए और अब गांव के लोगों की जान चली गई। आज छठे दिन भी 200 मीटर सुरंग से मलबा नहीं हट पाया है।

आंदोलनकारियों को समझाने के लिए जोशीमठ की उपजिलाधिकारी भी मौके पर थीं। बाद में परियोजना स्थल पर मौजूद केन्द्रीय सुरक्षा बलों के कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सुरंग के मुंह से 100 मीटर दूर रोक दिया जहां सेना, एन डी आर एफ , एस डी आर एफ भारत तिब्बत सीमा पुलिस  के संयुक्त दल द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

उधर बचाव दलों ने विपरीत परिस्थितियों में शुक्रवार को भी अपना अभियान जारी रखा। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने देहरादून में कहा कि टनल में गाद और मलबे को साफ करने तथा छोटी सुरंग तक पहुंचने के लिए ड्रिलिंग का काम साथ-साथ चल रहा है। माना जा रहा है कि छोटी सुरंग में लोग फंसे हो सकते हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-