नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की रैली रद्द होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार को कृषि कानूनों के समर्थन में रैली या समारोह आयोजित न करने की सलाह दी है।
हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि अगले आदेश तक हरियाणा सरकार कृषि कानूनों के समर्थन में कोई समारोह या रैली नहीं करेगी।
गुज्जर बीते दिनों खट्टर और दुष्यंत चौटाला की अमित शाह के साथ हुई बैठक में मौजूद थे। वहीं शाह से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा था कि हरियाणा किसान आंदोलन का मूलकेंद्र है इसलिए बैठक में कानून-व्यवस्था पर चर्चा की गई।
उन्होंने यह भी कहा कि अब मामला सुप्रीम कोर्ट के पाले में चला गया है इसलिए किसानों को अपना आंदोलन समाप्त कर देना चाहिए। अब सुप्रीम कोर्ट ही कानूनों में बदलाव या रद्द करने का फैसला ले सकता है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों के अमल पर रोक लगा दी है।




Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal