Breaking News

काशीपुर :कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के साथ दो दिग्गज नेताओं का अहम दौरा कल,दावेदारों की फेहरिस्त लंबी

@शब्द दूत ब्यूरो 

काशीपुर । महानगर कांग्रेस की कल होने वाली बैठक अपने आप में काफी अहम होगी। कल प्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेता एक साथ काशीपुर में होंगे। 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व काबीना मंत्री दोनों का एक साथ काशीपुर में आना मतलब कांग्रेस की एकजुटता की दिशा में चुनाव से पहले एक संदेश देना है। 

लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव के दौरे के साथ इन  नेताओं का एक साथ आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए सुखद माना जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ता अपने नेताओं के स्वागत के लिए तैयार है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं में कल के कार्यक्रम के लिए काफी उत्साह है। वहीं प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के समक्ष स्थानीय नेता अपनी अपनी दावेदारी भी जतायेंगे।

दरअसल महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल को आगामी विधानसभा चुनाव का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। बावजूद इसके दावेदारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। प्रदेश सचिव अरूण चौहान, पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती मुक्ता सिंह, व्यापारी नेता आशीष अरोरा बॉबी, श्रीमती इंदुमान सहित फेहरिस्त लंबी है। इस लंबी फेहरिस्त की खास बात यह है कि हर किसी को अपने प्रदेश स्तर के किसी न किसी वरिष्ठ नेता का वरदहस्त प्राप्त है। ऐसे में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के सामने मुश्किलें भी खड़ी हो सकती है। हालांकि अभी प्रत्याशी चयन का मामला नहीं है लेकिन यहाँ से प्रदेश प्रभारी को शुरुआत करनी है। प्रभारी बनने के बाद उनका यह पहला विस्तृत दौरा है। बहरहाल प्रदेश प्रभारी का कल का दौरा आने वाले समय में प्रत्याशी चयन की दिशा में पहला कदम होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-