Breaking News

नववर्ष की पूर्व संध्या पर शहीदों की स्मृति में काव्यांजलि आयोजित

काशीपुर । नव वर्ष की पूर्व संध्या पर एक शाम शहीदों के नाम भव्य काव्यांजलि का आयोजन श्याम मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल द्वारा आयोजित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय एथलीट उत्तराखंड एथलेटिक्स सलेक्शन कमेटी के चेयरमैन विजेंद्र चौधरी, मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा  विकास अग्निहोत्री  डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय , डॉक्टर यशपाल रावत , दैनिक जागरण के पूर्व ब्यूरो चीफ  सुरेश शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शर्मा जी, अमित कुमार शर्मा एवम अनिल सारस्वत के द्वारा मां सरस्वती जी के एवं शहीदों के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर भव्य काव्यांजलि का शुभारंभ किया गया ।

सर्वप्रथम कुमारी अनुश्री भारद्वाज के द्वारा मां सरस्वती जी की मधुर कंठ से वंदना एवम शहीदों का वन्दन, शेष कुमार सितारा  के द्वारा ओजपूर्ण काव्य डॉक्टर यशपाल रावत  के द्वारा शहीदों का वन्दन, राम प्रसाद अनुरागी के द्वारा शानदार श्रंगार गीत,  सोमपाल प्रजापति के द्वारा कोरोना पर मधुर गीत  कैलाश चंद्र यादव के द्वारा श्रंगार गीत ,श्री आकाश प्रभाकर के द्वारा ओजपूर्ण काव्यपाठ से शहीदों का वन्दन, अनिल सारस्वत के द्वारा शहीदो को ओजपूर्ण काव्यपाठ से नमन, प्रधानाचार्य श्रीमती शालिनी शर्मा  के द्वारा संबोधन एवं आभार प्रकट किया गया। काव्य संध्या की अध्यक्षता  अमित कुमार शर्मा ने की।
भव्य काव्यांजलि का शानदार संचालन अनिल सारस्वत ने किया।

अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शर्मा जी एवं अतिथियों के द्वारा सभी काव्य मनीषियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  काव्यांजलि में उपस्थित गणमान्य लोगों में अरविंद वर्मा  श्रीमती रागिनी शर्मा, सुमित कुमार शर्मा , तेजस्व गौड़  उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-