काशीपुर । राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत प्रधान लिपिक तथा एक अन्य द्वारा काशीपुर कोतवाली में तैनात महिला दारोगा से फोन पर अश्लील व अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीती रात राजकीय चिकित्सालय के प्रधान लिपिक संजीव शर्मा तथा उसके एक अन्य साथी संजय ने शराब के नशे में कोतवाली में तैनात एक महिला दारोगा के मोबाइल पर अश्लील बातें करते हुए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया ।पुलिस ने दोनों को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 60/20,354ए/186/509/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal