@कुलदीप सिंह
काशीपुर । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज यहाँ से बड़ संख्या में किसानों ने दिल्ली कूच किया हालांकि शासन प्रशासन ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सीमाओं पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर रखा है। इसके बावजूद काशीपुर से हजारों की संख्या में किसान आज सुबह से ही दिल्ली के लिए निकले।
दिल्ली जा रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने काफी कोशिश की। लेकिन पुलिस के साथ विनम्रता और सहयोग की दुहाई देकर किसान सीमा पार करने में कामयाब हो गये। हालांकि पुलिस की ओर से किसानों के साथ ज्यादा सख्ती नहीं बरती गई। लेकिन किसानों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की होती रही।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal





