Breaking News

काशीपुर में भी खिलाड़ियों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया

काशीपुर । किसान आंदोलन के दौरान आठ दिसंबर को आहूत भारत बंद को लेकर जहाँ दिल्ली में देश के तमाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपने अवार्ड वापस करने की पेशकश करते हुए आज राष्ट्रपति भवन तक मार्च कर रहे हैं वहीं काशीपुर निवासी तमाम खिलाड़ियों ने भी किसानों को समर्थन दिया है।

भारोत्तोलक एशिया चैम्पियन राजीव चौधरी ने बताया कि उनके रामनगर रोड स्थित कार्यालय में आज एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मौजूद खिलाड़ियों व स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने भारत बंद को अपना समर्थन देते हुए किसान बिल वापस लेने की केन्द्र सरकार से मांग की है।

बैठक में मौजूद खिलाड़ियों में विजेन्द्र चौधरी राकेश कौशल जगदीश यादव हेमा रावत सीमा रावत शिवतेज सिंह रमेश खर्कवाल मौ रफी सीमा बिष्ट वीरजोत ग्रेवाल आशीष सिंह हरीश त्रिपाठी मदन ठाकुर विजय चौधरी सरफराज चौधरी आदि प्रमुख थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-