Breaking News

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित

@शब्द दूत ब्यूरो

हरिद्वार। जिला प्रशासन ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इस बार 30 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला गंगा स्नान पर्व स्थगित कर दिया है। इस पर्व पर हर साल देश के विभिन्न भागों से यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं तथा गंगा नदी में स्नान करते हैं। सुरक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से जनसमुदाय को एक स्थान पर एकत्रित होने से रोकने के लिए इस बार कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को स्थगित किया गया है।

https://amzn.to/39jTFKX

जिला प्रशासन का मानना है कि वर्तमान में विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए ऐसा करना जरूरी है। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप हरिद्धार में 30 नवंबर को होने वाला कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा, कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध महामारी अधिनियम 1897 व आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

 

https://amzn.to/39jTFKX

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

विश्लेषण: तेहरान पर हमले के बाद मध्य पूर्व में शक्ति संतुलन की नई जंग

🔊 Listen to this @विनोद भगत तेहरान पर अमेरिका और इज़राइल के हालिया हमलों ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-