Breaking News

भाजपा की तर्ज पर अमेरिका प्रेसिडेंशियल चुनाव में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का वादा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतते हैं तो वह ये अनिवार्य करेंगे कि हर अमेरिकी नागरिक को कोरोना वायरस की वैक्सीन मुफ्त दी जाए। उनका यह कदम कोरोना से निपटने की दिशा में राष्ट्रीय रणनीति का हिस्सा होगा।

बाइडेन ने एक जनसभा में कोरोना से निपटने को लेकर कहा, ‘जब एक बार हमारे पास सुरक्षित और कारगर वैक्सीन आ जाए, तो ये हर किसी के लिए मुफ्त होगी, चाहें आपका बीमा हो या नहीं।’ उन्होंने कहा कि अगर वह चुने जाते हैं तो उनका सारा फोकस अमेरिका को इस महामारी से निजात दिलाने पर होगा।

बता दें कि फाइनल प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन की घोषणा कर दी जाएगी। अमेरिका में कोरोना से अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जो बाइडेन इस मुद्दे पर अपनी हर रैली में ट्रम्प सरकार पर हमला बोल रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-