Breaking News

ब्रेकिंग :मुख्यमंत्री का रूद्रपुर दौरा अहम रहेगा, बदले जा सकते हैं जिले के कुछ अधिकारी

रूद्रपुर । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत आज रूद्रपुर में कई सड़कों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा यहाँ भाजपा विधायकों तथा अधिकारियों के बीच चल रहे विवाद के मौके पर हो रहा है। समझा जा रहा है कि कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।

अधिकारियों और विधायकों के बीच चल रही तनातनी को देखते हुए यह दौरा अपने आप में अहम रहेगा। स्वयं मुख्यमंत्री भी अधिकारियों को चेता चुके हैं कि वह जनप्रतिनिधि की तरह व्यवहार न करें। और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करें।

सूत्रों से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक जिले के एक आला अधिकारी का जाना तय है। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री के आज के दौरे की समाप्ति के बाद तबादले का परवाना पहुंच सकता है। बताया जाता है कि इस अधिकारी के तबादले पर मुहर लग चुकी है। वहीं पूर्व में काशीपुर के एसडीएम रह चुके अधिकारी इनके स्थान पर भेजे जा रहे हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-