गाजियाबाद । भाजपा के पूर्व महानगर मंडल अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
मूल रूप से घनसाली विधानसभा के घूत्तू भिऴंग के ग्राम सभा गंवाणा के निवासी गोपाल सिंह रावत पूर्व में गाज़ियाबाद महानगर बीजेपी में उत्तराखण्ड प्रकोष्ट से पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे हैं। तथा कई समाजिक संस्थाओं में अध्यक्ष व अन्य पदों पर काम किया है। उन्हें आज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल ने विधिवत आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। साथ ही इनको घनसाली विधानसभा का प्रभारी (केन्द्रीय) का प्रभार सौंपा भी गया है।
इस अवसर पर उत्तराखंड पंकज पैन्यूली, सूरज सुयाल, रवि चमोली, राजेंद्र कुमार और प्रताप थलवार आदि मौजूद रहे। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal