Breaking News

काशीपुर दुखद :तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

काशीपुर । तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना निकटवर्ती ग्राम पैगा में आज दोपहर की बताई जा रही है। दोनों मृतक बच्चों के शव उनके परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराये ले गये। 

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर ग्राम पैगा निवासी नामे अली का 13 वर्षीय पुत्र आसिफ तथा राजेश का नौ वर्षीय पुत्र राबिन अपने कुछ साथियों के साथ गांव के एक तालाब की तरफ गये। जहाँ आसिफ और राबिन तालाब में नहाने लगे। जबकि उनके साथ गये अन्य बच्चे किनारे पर ही खड़े रहे। इसी दौरान दोनों बच्चे तालाब के गहरे पानी में डूबने लगे। किनारे पर खड़े बच्चों ने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे।

बच्चों ने अपने घर जाकर बताया तो वहाँ लोग पहुंचे और दोनों बच्चों को पानी से निकाल कर चिकित्सक के पास लाये जहाँ चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत पर उनके घरों में कोहराम मच गया। पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। 

नामे अली मूल रूप से अलीगंज के बुरहानपुर गांव का निवासी है तथा यहाँ एक विवाह मंडप में काम करता है जबकि राजेश ने भोजपुर मुरादाबाद से आकर कुछ समय पहले यहाँ मकान बनाया और अपने परिवार के साथ यहीं रहता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-