काशीपुर। यहाँ शिवनगर कालोनी के वाशिंदों ने कंटेनमेंट जोन घोषित करने पर बैरिकेडिंग लगाने का विरोध करते हुए प्रशासन द्वारा लगाई गई बल्लियां निकाल दी और नारेबाजी की।
कालोनी वालों का कहना है कि यहाँ एक युवती कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है । जिस पर कालोनी की एक गली को सील कर दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित लोगों का कहना है कि गली में 28 परिवार ऐसे हैं जो गरीब तबके से हैं। गली सील करने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जायेगा।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक वर्मा का कहना है कि पूरी गली को सील करने के स्थान पर उस मकान को सील किया जाये। आज शाम लगभग छह बजे उस गली को प्रशासन द्वारा सील किया गया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने इसका विरोध करते हुए स्वयं बैरिकेडिंग हटा दी। कालोनी के लोगों ने कंटेनमेंट जोन बनाने का विरोध कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह पीड़ित परिवार के साथ है लेकिन गली को कंटेनमेंट जोन नहीं बनने देंगे।
गली सील करने का विरोध करने वालों में दीपक वर्मा, ऊषा गुुप्ता, पीयूष अग्रवाल, प्रमोद शर्मा , डॉ दिग्विजय सिंह लक्की, यश शर्मा, प्रमोद कुमार, पीयूष अग्रवाल, कमल किशोर, अलका अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, संध्या पांडे, सुधा रानी, मंजू रूहेला आदि अनेक लोग शामिल थे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal