पिथौरागढ़। यहां बादल फटने से तीन लोगों की मौत की खबर है। अभी भी नौ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। लापता लोगों की तलाश जारी है।
जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि घटना के सभीबाद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। जिसके बाद हमने उन्हें मुआवजा देने की व्यवस्था की है। 30 घर अभी भी खतरनाक स्थिति में है। बादल फटने की इस घटना में गैला गांव शेर सिंह, गोविंदी और ममता की मौत की प्रशासन ने पुष्टि की है। डीएम विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ और मेडिकल टीम भेजी गई है। एक घायल को रेस्क्यू किया गया है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
