Breaking News

काशीपुर ब्रेकिंग :कोरोना संक्रमित युवक की मां का निधन, मृतका भी पॉजिटिव निकली

काशीपुर । दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित आये खालसा निवासी युवक की मां का आज सुबह निधन हो गया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतका का सैंपल लिया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है ।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और एंटीजन रैपिड टेस्ट में उसका कोरोना पॉजिटिव निकला। उधर खंड शिक्षा अधिकारी सहित 8 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं।

पिछले दिनों यहां उप खंड शिक्षा कार्यालय में कार्यरत दो कर्मचारी पॉजिटिव आये थे। इसके बाद सभी लोगों के सैंपल लिये गये थे। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सहित 8 लोगों के कोरोना पाॅजिटिव आने की खबर है। वहीं अभी 3 कर्मचारियों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-