काशीपुर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज प्रदेश व्यापी प्रदर्शन के तहत महानगर कांग्रेस ने पेट्रोल पंपों के समक्ष प्रदर्शन कर डीजल तथा पेट्रोल के मूल्यों में की जा रही वृद्धि का विरोध किया। शहर के तमाम पेट्रोल पंपों पर दस दस की संख्या में शामिल होकर कांग्रेसियों ने लोगों को समझाया कि डीजल तथा पेट्रोल में की जा रही वृद्धि से आम जनजीवन त्रस्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जिस प्रकार से बदले की भावना से काम किया जा रहा है उसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज जोशी अरूण चौहान महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष उमा वात्सल्य मुक्ता सिंह मुशर्रफ हुसैन त्रिलोक अधिकारी राशिद फारूकी सुभाष पाल सचिन नाडिग महेंद्र बेदी जितेन्द्र सरस्वती आदि तमाम कांग्रेस नेता शामिल रहे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal