Breaking News

काशीपुर :पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्व. मुकेश मेहरोत्रा के निवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

काशीपुर । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज काशीपुर में पूर्व पालिकाध्यक्ष व कांग्रेस नेता स्व मुकेश मेहरोत्रा के निवास पर आकर परिजनों को सांत्वना दी।

हरीश रावत ने कहा कि मुकेश मेहरोत्रा किसी एक राजनीतिक दल के ही नहीं वरन पूरे समाज के हर तबके के नेता थे।समाज के हर वर्ग में उनकी पकड़ थी। कांग्रेस ने काशीपुर में अपना एक मजबूत स्तंभ खो दिया है।

मौ खत्रियान स्थित स्व मुकेश मेहरोत्रा के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उनकी पत्नी बीना मेहरोत्रा पुत्र अर्पित मेहरोत्रा को सांत्वना देते हुए कहा कि स्व मुकेश के निधन से वह शोकाकुल हैं।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ वहाँ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल, मनोज जोशी एडवोकेट उमेश जोशी एडवोकेट हरीश कुमार सिंह महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती उमा वात्सल्य, श्रीमती अलका पाल श्रीमती गीता चौहान शिवम शर्मा शुभम उपाध्याय प्रदीप जोशी  आशीष अरोरा बाबी त्रिलोक अधिकारी सुभाष पाल जितेंद्र सरस्वती रवि ढींगरा दिलीप मेहरोत्रा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-