@नवल सारस्वत
काशीपुर । डिलीवरी आप्रेशन के दौरान एक चिकित्सक पर महिला के पेट में कपड़ा छोड़ देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बैलपड़ाव रामनगर निवासी एक महिला ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को एक पत्र में बताया कि नौ माह पूर्व काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत महिला चिकित्सक(अब निजी प्रैक्टिस में) ने उसकी डिलीवरी के लिए आप्रेशन किया था। आरोप है कि महिला चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुये आप्रेशन के दौरान एक कपड़ा उसके पेट में ही छोड़ दिया था।
आप्रेशन के बाद उसके पेट में दर्द रहने लगा। उसने एम्स ऋषिकेश में दिखाया तो वहाँ चिकित्सकों के पैनल ने जांच की तो पता चला कि पेट में कपड़ा छोड़ दिया गया है। महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बहरहाल इस मामले में कथित आरोपी महिला चिकित्सक के विरूद्ध कार्रवाई के लिये पीड़ित महिला ने कई जगह गुहार लगाई है। हालांकि मामले में सच्चाई क्या है यह जांच के बाद ही सामने आ पायेगा। लेकिन चिकित्सकीय लापरवाही का यह मामला अपने आप में गंभीर है। 



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal