@राहुल सक्सैना
केलाखेडा। बीती रात्रि डम्पर ने खेत से स्कूटी पर घर लौट रहे किसान को जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी के परखच्चे उड गये। इस हादसे में किसान बुरी तरह घायल हो गये। जिसको स्थानीय पुलिस व परिजनो के सहयोग से बाजपुर सीएचसी भेजा गया जहा पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया व क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। वही दूसरी ओर डम्पर चालक डम्पर को लेकर फरार हो गया। मृतक किसान के शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु बाजपुर से रात्रि में ही काशीपुर भिजवाया तथा डम्पर की तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार मौहल्ला मुज्जफरनगर निवासी ओमप्रकाश राणा उम्र करीब 58 वर्ष पुत्र जगतराम राणा जो कि मूल रूप से किसान है। वह अपनी स्कूटी से खेत से कृषि कार्य कर रात्रि करीब 10.30बजे अपने घर वापस आ रहे थे तभी केलाखेडा की तरफ से आ रहे अज्ञात डम्पर ने उन्हे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी के परखच्चे उड गये। ओमप्रकाश राणा भी गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार हेतु आनन-फानन में बाजपुर सीएचसी ले जाया गया जहा पर डाक्टरो ने परीक्षण के दौरान उन्हे मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश राणा की मृत्यू का समाचार सून क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई। क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उनके घर शोक संवेदनाए व्यक्त करने पहुचने लगे। मृतक ओमप्रकाश राणा अपने पीछे दो पुत्रो के भरे पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड गये।
दशकों तक रामलीला मंचन से जुडे रहे ओमप्रकाश राणा
केलाखेडा नगर में रामलीला मंचन का शुभारम्भ कराने वाले लोगो में एक नाम स्व0ओमप्रकाश राणा जी का भी है। यूवा अवस्था से ही मंचन व अभिनय में रूचि रखने वाले ओमप्रकाश राणा मृदुल मिलनसार व हसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। केलाखेडा नगर में रामलीला मंचन कमेटी में वर्तमान समय में संरक्षक के रूप में अपनी सेवांए दे रहे थे। रामलीला मंचन के दौरान दर्जनो पात्रो का अभिनय भी ओप्रकाश राणा ने किया उनके अकस्मात निधन से रामलीला मंचन से जूडे लोग स्तब्ध रह गये। जिसने सुना वही उनके घर की ओर दौड पडा रामलीला मंचन से जुड़े होने के कारण क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड थी।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal