Breaking News

काशीपुर में होम क्वारंटाइन में रह रही वृद्धा की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने भेजा सैंपल

काशीपुर । होम क्वारंटाइन में रह रही 76 वर्षीय महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका अपने पति के साथ 2 जून से होम क्वारंटाइन में थी ।

नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डा अमरजीत साहनी ने बताया कि ये दंपत्ति 18 मार्च से दिल्ली में अपन बेबेटी के पास रह रही था। लॉकडाउन की वजह से यह दंपति दिल्ली में ही फंस गये थे। 2 जून को यह लोग काशीपुर में अपने गढ़वाल सभा स्थित निवास पर आ गये। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें होम क्वारंटाइन किया था। परसों वृद्ध महिला को बुखार आया तो यह लोग अस्पताल गये और चिकित्सक को दिखाया। इस बीच चिकित्सक को यह जानकारी नहीं थी महिला अपने पति के साथ होम क्वारंटाइन में है ।इसलिए सामान्य रूप से से दवा दे दी गई। कल महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। जहाँ रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। अस्पताल से मृत्यु प्रमाण लेकर शव को घर ले जाया गया। 

डॉ अमरजीत साहनी को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने होम क्वारंटाइन की सूची देखी। सूची से उन्हें पता चला तो वह सन्न रह गये। उन्होंने तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतका के शव को कब्जे में लेकर सैंपल लिया है। जिसे जांच के लिए भिजवा दिया गया है। देर रात तक रिपोर्ट आने की संभावना है। 

मृतका के निवास पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आईटीआई चौकी प्रभारी कुलदीप अधिकारी समेत पुलिस बल वहां पर मौजूद है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वलसाड में औरंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, चार मजदूर गंभीर रूप से घायल, 105 मजदूर थे साइट पर, बचाव कार्य जारी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 दिसंबर 2025) गुजरात के वलसाड जिले में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-