Breaking News

काशीपुर :भाजपा नेता समेत दो लोगों के विरूद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

काशीपुर । भाजपा नेता व पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल समेत दो लोगों के विरूद्ध धार्मिक विद्वेष भड़काने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने फेसबुक पर सिखों के विरूद्ध एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। जिससे सिक्खों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। पलविंदर नामक एक व्यक्ति की फेसबुक पोस्ट पर राजीव अग्रवाल की सिक्खों के विरूद्ध अशोभनीय टिप्पणी को लेकर पलविंदर सिंह ने कल कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। आज पुलिस ने राजीव अग्रवाल तथा पुष्प कुमार विश्नोई के विरूद्ध धारा 153 क तथा 295 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल ने टिप्पणी के बाद फेसबुक पर ही खेद व्यक्त करते हुए माफी भी मांगी थी। लेकिन सिक्ख समुदाय का आक्रोश थम नहीं रहा है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-