Breaking News

बड़ी खबर :उत्तराखंड में आज पूरे दिन में 15 कोरोना पॉजिटिव मामले, अब तक एक दिन में सर्वाधिक मामलों से हड़कंप

देहरादून। देवभूमि में आज कोरोना के अब तक एक दिन में रिकार्डतोड़ मामले सामने आए हैं। आज दोपहर तीन बजे तक जहाँ 8 कोरोना संक्रमित के मामले आये वहीं देर सांय यह आंकड़ा 7 और बढ़ गया  है। राज्य  में कुल कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 111 हो चुकी है।

आज जो कोरोना पॉजिटिव केस आये हैं वह पौढ़ी गढ़वाल नैनीताल और उधम सिंह नगर बागेश्वर से आए हैं। पौड़ी गढ़वाल के एक 25 वर्षीय युवक में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। यह युवक हाल ही गुरुग्राम हरियाणा से आया था इसके अलावा उधम सिंह नगर में 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह युवक हाल ही में मुंबई महाराष्ट्र से आया था इसके अलावा नैनीताल जिले से 5 मामले सामने आए। जिनमें तीन महिलाएं और एक 19 वर्षीय युवक और एक 11 साल का बच्चा भी शामिल है। और इन पांचों संक्रमित व्यक्तियों के जांच रिपोर्ट नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल से हल्द्वानी राजकीय मेडिकल कॉलेज लैब में भेजी गई थी जोकि पॉजिटिव आई है अब इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-